Uncategorized

अवैध रेत खनन, परिवहन पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा सख्त

लगातार हो रही ताबड़तोड़ कार्यवाही से रेत माफियाओं में हड़कम्प

नियम विरुद्ध रेत परिवहन करने वाले दर्जनों वाहनों पर हुई कार्रवाई

धमतरी। जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में लगातार अवैध खनन, परिवहन पर कार्रवाई जारी है। कल रेत का अवैध परिवहन करते 26 हाईवा पकड़े गए हैं। इस दौरान 18 हाईवा बिना वैध पिटपास के रेत परिवहन करते पाए गए। जांच के दौरान 8 हाईवा ओवरलोड रेत परिवहन करते हुए भी पकड़ाए।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री मिश्रा रेत के अवैध खनन, परिवहन पर सख्त है। उनके निर्देश पर लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही हो रही है। इस कार्यवाही से रेत माफियाओं में हड़कम्प मचा हुआ है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़ी किसी भी गतिविधि पर कठोरतम और निष्पक्ष कार्रवाई जारी रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य सिर्फ रेत माफियाओं पर शिकंजा कसना नहीं, बल्कि जिले में कानून का राज स्थापित करना है। यह कार्रवाई धमतरी में खनिज कानूनों के क्रियान्वयन की दृढ़ता को दर्शाती है। कलेक्टर ने यह भी कहा है कि अवैध रेत परिवहन, अवैध भंडारण और अवैध खनन करने वाले रेत माफियाओं के विरूद्ध ऐसी कार्रवाईयां आगे भी जारी रहेंगी।
पर्यटन को दे रहे नई पहचान
कलेक्टर श्री मिश्रा जिले में पर्यटन को नई पहचान देने जुटे हुए है। उनके प्रयास से मां अभियान से जीवनदायिनी महानदी संवरने लगी है। जिले के सिहावा क्षेत्र पर्यटन व पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, महानदी का उद्गम स्थल है। इस क्षेत्र में पर्यटन को संवारने श्रृंगि ऋषि पर्वत गणेश घाट में चट्टानो पर सुन्दर, धार्मिक प्राकृतिक चित्रकारी पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। चट्टानो पर सप्त ऋषियों की छवि, वन्य जीवो, पशु, पक्षियों का चित्र उकेरा गया है। जिला प्रशासन द्वारा उक्त स्थल को मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक के तर्ज पर विकसित करने जुटी हुई है।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था व आत्मनिर्भरता को दे रहे बढ़ावा
कलेक्टर जब से जिले में पदस्थ हुए लगातार बेहतर प्रशासन के साथ ही नवाचार को बढावा दे रहे है। वे लगातार ग्रामीण क्षेत्रो का दौरा कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ ही ग्रामीणों के आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रहे है। कृषि में उन्नत तकनीक के इस्तेमाल के साथ ही पारम्परिक धान की खेती से हटकर हर्बल औषधि पौधो की खेती के साथ ही दहलन तिलहन को बढ़ावा दे रहे है। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी।
शिक्षा व प्लेसमेंट पर फोकस
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा बेहतर शिक्षा के साथ ही रोजगार के अवसर पर भी फोकस कर रहे है। उनका प्रयास है कि बेहतर शिक्षा के साथ ही रोजगार के अवसर पर भी युवाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा उपलब्ध कराया जाए। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाकर बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाए।
धरती आभा ग्राम उत्कर्ष अभियान का बेहतर क्रियान्वयन
कलेक्टर श्री मिश्रा केन्द्र सरकार द्वारा संचालित धरती आभा ग्राम उत्कर्ष अभियान का बेहतर क्रियान्वयन जिले में कर रहे है। वे लगातार अभियान की समीक्षा कर रहे है। अभियान के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति कमार को भी लाभ पहुंचा रहे है। कलेक्टर उक्त अभियान की सफलता के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है। अभियान का उद्देश्य के तहत आदिवासी क्षेत्रो के समग्र विकास के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और बुनियादी ढांचे में सुधार के प्रति गंभीर है।
राजस्व प्रकरणो में आई तेजी
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा जिले में लंबित राजस्व प्रकरणो के प्रति गंभीर है। समय सीमा के भीतर राजस्व प्रकरणों के निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये है। राजस्व प्रकरणों के त्रुटिरहित निर्माण से निगम क्षेत्र के निवासियों का वर्षो पुराना सपना पूरा होगा। प्रॉपटी कार्ड उपलब्ध हो पायेगा। धमतरी को नक्शा प्रोजेक्ट से जोड़ा गया जो कि एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!