Uncategorized

होली से पहले किसानों को सौगात : कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि अंतरण एवं किसान सम्मेलन संपन्न

धमतरी-कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि अंतरण कार्यक्रम एवं किसान सम्मेलन का आयोजन नवीन कृषि उपज मंडी, श्यामतराई, जिला धमतरी में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश रामू रोहरा , महापौर नगर निगम धमतरी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को शासन की विभिन्न कृषि हितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र किसानों के खातों में आदान सहायता राशि का अंतरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिलेभर से किसान उपस्थित रहे। सम्मेलन में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्नत खेती, नवीन तकनीकों, जैविक खेती, फसल विविधीकरण एवं शासन की योजनाओं के लाभ लेने की प्रक्रिया पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।मुख्य अतिथि महापौर श्री रोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा संगठित होकर खेती करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना किसानों के लिए संबल का कार्य कर रही है।महापौर ने आगे कहा कि किसानों की समृद्धि से ही प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। शासन द्वारा सीधे खातों में राशि अंतरण से पारदर्शिता बढ़ी है और किसानों को समय पर सहायता मिल रही है।कार्यक्रम के अंत में किसानों ने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। सम्मेलन ने किसानों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार किया।इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा कुंज लाल देवांगन,महेंद्र पंडित,मोनिका देवांगन,धनेश्वरी साहू ,दयाराम साहू,बाला राम साहू, ज्योति साहू,प्रकाश गोलछा ,पिंटू यादव ,ईश्वर सोनकर,संतोष सोनकर,मेघराज ठाकुर,गजेंद्र कंवर,अमन राव, अग्रवाल साहू,अवनेंद्र साहू, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!