Uncategorized

सांसद रूपकुमारी चौधरी की पहल से अछोटा वासियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान लौटी

धमतरी। भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर सांसद रूप कुमारी चौधरी का ग्राम अछोटा में प्रवास कर भाजपा का सदस्य अभियान किया था उस दौरान वहां उपस्थित ग्राम वासी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद को ग्राम अछोटा में एक भी आवास ना मिलने के बाद से अवगत कराया जिसे संवेदनशील सांसद श्रीमति रूप कुमारी चौधरी ने बड़ी गंभीरता से लेकर तत्काल ही वहां से उच्च अधिकारियों को बात की इस समस्या का निवारण जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया. दिशा की बैठक में सांसद रूप कुमारी प्रधानमंत्री आवास की जानकारी को बड़ी बारीकी से देखा तथा पूर्व में हुई बात को याद दिलाया जिसका परिणाम रहा कि आज ग्राम अछोटा के ग्रामीणों के प्रधानमंत्री आवास आवास में आ रही समस्या का समाधान हो गया है, इसकी जानकारी ग्राम वासियों को मिलते ही उनके चेहरे में खुशी की लहर दौड़ गई और ग्रामीण बड़ी संख्या में रेस्ट हाउस पहुंचकर क्षेत्र की सांसद श्रीमति रूप कुमारी और कांकेर सांसद भोजराज नाग का बुके गमछा पहनकर धन्यवाद दिया तो सांसद ने उपस्थित ग्राम वासियों को मुंह मीठा करा कर बधाई दी तथा उन्हें कहा कि वह जन सेवा कोई अपना धर्म मानती हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता महेन्द्र पंडित, अछोटा के उपसरपंच अवनीश देवांगन,धनुष साहू, सोहन यादव, गैंदलाल ढीमर, कैलाश देवांगन , दिलीप देवांगन,सागर निषाद, तोरण यादव, राजेश यादव, महेश यादव, झुमुक उईके, डोमन देवांगन, पीयूष देवांगन,आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!