Uncategorized

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर ज्योति व भानु चंद्राकर ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

कहा- विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा छत्तीसगढ़


कुरुद। छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद कुरूद की अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर एवं नगर पालिका में विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर ने समस्त नगरवासियों, प्रदेशवासियों एवं छत्तीसगढ़ के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस हम सभी के लिए गौरव, सम्मान और उत्साह का अवसर है। यह दिन हमें अपने राज्य के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विकास की यात्रा का स्मरण कराता है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में हुआ था। राज्य गठन के बाद से ही छत्तीसगढ़ ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज प्रदेश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, कृषि, उद्योग, नगरीय विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के क्षेत्र में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य की विकास यात्रा में गांवों से लेकर शहरों तक विकास की नई संभावनाएं सामने आ रही हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान यहां की सरलता, सहजता, आपसी भाईचारे, लोक संस्कृति और समृद्ध परंपराओं से है। यहां के मेहनतकश किसान, श्रमिक, युवा, महिलाएं और विभिन्न वर्गों के नागरिक प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। स्थापना दिवस हमें अपने राज्य को स्वच्छ, सुंदर, समृद्ध और विकसित बनाने के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों की भी जिम्मेदारी है कि शहरों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। वहीं विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने अपने 26 वर्षों के सफर में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। भाजपा शासन में राज्य निर्माण से लेकर वर्तमान तक प्रदेश के विकास को लेकर निरंतर प्रयास किए गए हैं। आज छत्तीसगढ़ नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की युवा शक्ति, किसानों की मेहनत और आम नागरिकों की सहभागिता राज्य को विकास की नई दिशा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!