ब्लाक कांग्रेस कमेटी भखारा व जोन कांग्रेस कोर्रा, कोसमर्रा, मडेली ने मनाई गांधी, शास्त्री जयंती

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्मजयंती कांग्रेस जनों ने दोनो महापुरुषों के त्याग तपस्या और बलिदान को याद करते हुए मनाया ब्लाक कांग्रेस कमेटी भखारा के सभी कोर्रा मंडल, कोसमार्रा मंडल, मडेली, भखारा सभी क्षेत्र के कांग्रेस जनों ने फूल माला पहनाकर दोनो युग पुरुषो को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.ब्लाक कांग्रेस कमेटी भखारा अध्यक्ष राजू साहू ने महात्मा गांधी के विचार को वैश्विक बताते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक ने हिंसा का जवाब अहिंसा से देकर पूरे भारत देश सहित विश्व को शांति और अहिंसा के दम पर अपने हक और अधिकार की अपने जमीन और लोगो की लड़ाई कैसे लड़ी जाती हैं इसका मार्ग प्रशस्त करते हुए अंग्रेजी हुकूमत की बर्बरता, तानशाही से आजादी दिलाई तब के भारत और आज के भारत में तानाशाही, हिसा, नफरत, फूट डालो राज करो की नीति ने भारत की एकता, अखंडता भाई चारा को कुठाराघात किया और तब भी देश के लिए गांधी ही लड़ रहा था और आज भी गांधी ही लड़ रहा है गांधी जी के मूल विचारो को तोड़कर, लोकतंत्र की अवधारणा को ताक में रखकर आज भारत देश अखंडता को खत्म करने कि कोशिश कि जा रही है हम सब आज संकल्प लेते हैं की गांधी जी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचकर हम फिर से गांधी के सपनों की भारत की दिशा में आगे बड़ सकते है पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद साहू ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गांधी जी, शास्त्री जी दोनो पूजनीय है भारत की आजादी के बाद देश की बहुत ज्यादा खराब थी उस स्थिति में प्रधान मंत्री के रूप में भारत को अन्न के मामले सबल बनाने के साथ उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया और उसी जवान आज देश की सेवा में समर्पित भाव और किसान के खून पसीने मेहनत के का कारण आज हम खुशाल है इस अवसर पर पूर्व विधायक लेखराम साहू, भारत नहर, विनोद साहू, पूर्व जिप अशोक साहू,जप संतोष साहू जोन अध्यक्ष गण गैंद लाल साहू, रामचंद्र साहू, राजा बंजारे, संतोषी निषाद सेक्टर अध्यक्ष गण घनश्याम साहू, अशोक साहू, शत्रुघ्न साहू मनमोहन, बिसौहा राम, रूपचंद, सोहन साहू, मनोहर, रेमन साहू, टिकेश्वर, नामदेव,संतोष, महेंद्र यादव, जीवराज, ठाकुर राम कुलेश्वर सरपंच, मुकेश, रामरतन, इंद्रजीत, कुलेश्वर, अमित साहू,महेंद्र, यूंका पुखराज साहू,लेखराम, सुभाष, अमृत साहू अमित, नोहर, भूषण, शोभाराम, नीलम, योगेंद्र, मनोज, मोनू साहू, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे.

