Uncategorized

सिटी कोतवाली ने की आर्म्स एक्ट की कार्यवाही :धारदार चाकू सहित आरोपी गिरफ्तार

आमातालाब इंडोर स्टेडियम परिसर में लोगों को डरा-धमकाने वाला युवक चाकू सहित पकड़ा गया

थाना सिटी कोतवाली धमतरी की पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी. इसी दौरान मकई चौक के पास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रूपेश कोसरीया उर्फ रूप्पु पिता चन्द्रहास कोसरीया 22 वर्ष, निवासी मंहत घासीदास वार्ड धमतरी जो आमातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम परिसर में हाथ में बड़ा धारदार चाकू लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डराकर धमका रहा है।सूचना पर तस्दीकी हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहाँ आरोपी लोगों को डराने की कोशिश कर रहा था। घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। गवाहों की मौजूदगी में उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद कर विधिवत जब्त किया गया।आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 241/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!