छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली विरासत हमारी पहचान – सभापति कौशिल्या देवांगन
26वें राज्य स्थापना दिवस पर सभापति ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनने का किया आह्वान

धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर नगर पालिक निगम धमतरी की सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने समस्त प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध लोकसंस्कृति, गौरवशाली परंपराओं, प्राकृतिक संपदा और मेहनतकश लोगों के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखता है। राज्य स्थापना के बाद से छत्तीसगढ़ ने विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अधोसंरचना और जनकल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति की है। सभापति कौशिल्या देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हम सब मिलकर एक ऐसे छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान दें, जहां प्रत्येक नागरिक को विकास के समान अवसर मिलें और हर वर्ग के जीवन में खुशहाली आए। सभापति ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए सभी नागरिकों से विकसित, खुशहाल एवं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।