Uncategorized

केंद्र सरकार की तर्ज पर छग में भी परीक्षा प्रणाली में संशोधन कर छात्रों को योग्यता के आधार पर प्रमोशन की व्यवस्था लागू की जाए

धमतरी जिले के निजी विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ ने की बैठक संपन्न

धमतरी जिले के निजी विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें जिले के सभी प्रमुख स्कूल संचालक और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में राज्य सरकार द्वारा पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षा को बोर्ड प्रणाली के तहत आयोजित करने के निर्णय का स्वागत किया गया।इस निर्णय को शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। संघ ने यह भी मांग रखी कि केंद्र सरकार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी परीक्षा प्रणाली में संशोधन कर छात्रों को योग्यता के आधार पर प्रमोशन की व्यवस्था लागू की जाए।बैठक में बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करे इस विषय को लेकर विशेष सुझाव दिए गए। निजी विद्यालयों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए जिले का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री, शिक्षा सचिव और शिक्षा संचालक से मुलाकात करेगा।बैठक में कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे, जिनमें सुबोध राठी, धीरज अग्रवाल, अशोक देशमुख, विनोद पांडेय, महमूदा खान पारख दास मानिकपुरी, भूपेश चौधरी, अनीश मिर्जा, गजेंद्र पटेल, यशोदा सोनकर, कमलेश राठौड़ उत्तम कुमार साहू, हीरा राम साहू, मुकेश राव मोहन सोनी, शिवराज साहू, पीके साहू, हिमांशु पांडेय, चंद्रहास बघेल, लोमश कुमार, प्रकाश कुमार साहू, चूड़ामणि साहू, चंद्रशेखर चेटियार, अनूप मिश्रा, महेंद्र सिंह यादव, प्रतीक्षा बाबर, शैलेश जगताप, नम्रता पाठक, सौरभ साहेब, विशाल पदमशाली, प्रीति शर्मा,दिनेश गोस्वामी सहित नगरी, कुरूद, मगरलोड धमतरी ब्लॉक के प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।यह जानकारी संस्था के सचिव तरूण भांडे द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदान की गई.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!