Uncategorized

जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे लोग, पानी के ओव्हर फ्लो के बीच कर रहे पुल-पुलिया पार


धमतरी। जिले में भारी बारिश के चलते प्रशाशन लगातार लोगों से यह अपील कर रहा है कि लोग पानी वाले स्थानों से दूर रहे बावजूद ऐसी तस्वीरें सामने आ रही है जो कि काफी चौंकाने वाली है बता दे कि सोमवार को मगरलोड के मेघा एनिकट से एक ऐसी ही डराने वाली तस्वीर सामने आई है जिसमे एक युवक पैदल ही एनिकट को पार करता हुआ नजर आया जबकि एनीकट में पानी चल रहा था लोगो ने बताया कि वह कुरूद की ओर से आ रहा था हालांकि फिर बाद में वह वापस भी लौट गया था जिसके पश्चात पुलिस ने एनिकट मार्ग को बंद कर वहां पुलिस के जवान तैनात किय गए है विदित हो कि जिले में पानी में डूबने और लापता होने की खबरें लगातार सामने आ रही प्रशासन भी लोगो से लगातार अपील कर रहा है फिर भी कुछ लोग जोखिम उठाने से बाज नहीं आ रहे है जबकि उनकी यह हरकत उनके लिए घातक भी साबित हो सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!