घड़ी चौक व्यापारी संघ की अधिकारियों संग हुई बैठक, समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

धमतरी। कैट के जिलाध्यक्ष महेश जसूजा को घड़ी चौक व्यापारी संघ के अध्यक्ष ज्ञानचंद लूनावत ने बताया कि घड़ी चौक की समस्याओं का हल नहीं निकल रहा है ,इसका समाधान होना चाहिए,इस पर कैट के जिलाध्यक्ष महेश जसूजा ने सर्वप्रथम कलेक्टर अबिनाश मिश्रा,एवं एसपी भावना पाण्डेय, एसडीएम पीयूष तिवारी से चर्चा की थी। इस संदर्भ में कलेक्टर एवं एसपी ने निर्देशित किया कि महेश जसूजा के साथ बैठक कर घड़ी चौक व्यापारी संघ की समस्याओं को समझे ,और इसका हल निकाले,इस संदर्भ में घड़ी चौक स्थित चेतन हिंदुजा की संस्थान हिंदुजा मिष्ठान भंडार में व्यापाररियों के साथ मीटिंग रखी गई थी,जिसमें कैट जिलाध्यक्ष महेश जसूजा ,घड़ी चौक व्यापारी संघ के अध्यक्ष ज्ञानचंद लूनावत, सचिव राजू पंजवानी ,सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित बरडिया, चेतन हिंदुजा ,देवा अन्दानी,संजय लुंकड़, कल्याण मुलवानी की उपस्थिति में घड़ी चौक की समस्याओं से पर चर्चा हुई, प्रशासन की तरफ से एडिशनल एसपी डीसी पटेल, सायबर डीएसपी भानुचंद्राकर,यातायात प्रभारी के आर साहू, कोतवाली थाना प्रभारी राजेश जगत, एस पी कार्यालय के डीगेश शर्मा उपस्थित थे। इस दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और निराकरण के संबंध में सार्थक चर्चा की गई। प्रशासन द्वारा समस्याओं के निराकरण हेतु जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।