Uncategorized

विशाल पदयात्रा एवं जनसभा की ऐतिहासिक सफलता पर जिला संयोजक महापौर रामू रोहरा ने जताया आभार

भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों की सहभागिता को बताया संगठन की असली ताकत

 

धमतरी- भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता भगाओ विशाल पदयात्रा एवं जनसभा की ऐतिहासिक सफलता पर जिला संयोजक एवं नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
इस विशाल आयोजन में मुख्य प्रवक्ता प्रेमप्रकाश पांडे, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं भाजपा ज़िला प्रभारी श्रीमती किरण बघेल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन ने कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा और दिशा प्रदान की। उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, देवतुल्य कार्यकर्ता एवं नगरवासी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ, अराजकता भगाओ का संदेश लेकर निकली यह विशाल पदयात्रा और जनसभा कार्यकर्ताओं की एकजुटता, संगठन के प्रति समर्पण तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बनी। इसमें जिस उत्साह और उमंग के साथ पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता एवं नगरवासियों ने सहभागिता निभाई, वह निश्चित रूप से संगठन की मजबूती और सामूहिक संकल्प को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े आयोजन की सफलता के पीछे सामूहिक प्रयास, बेहतर समन्वय और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत होती है। इस आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। पदयात्रा की व्यवस्थाओं, जनसंपर्क, प्रचार-प्रसार एवं कार्यक्रम के संचालन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों का योगदान महत्वपूर्ण रहा।
महापौर श्री रोहरा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा एवं समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। नगरवासियों ने जिस उत्साह और विश्वास के साथ इस आयोजन में सहभागिता निभाई, उसके लिए वे विशेष रूप से आभारी हैं।
अंत में जिला संयोजक महापौर रामू रोहरा ने मुख्य प्रवक्ता प्रेमप्रकाश पांडे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक अजय चंद्राकर, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, श्रीमती किरण बघेल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस सहित सभी वरिष्ठ नेताओं, भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, एमआईसी सदस्यों, पार्षदगणों, मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं, देवतुल्य कार्यकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं समस्त नगरवासियों का पुनः हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह, सहयोग और विश्वास ही संगठन की असली शक्ति है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!