Uncategorized

सेवा संकल्प अभियान के तहत बीसीएस पीजी कॉलेज में हुआ आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम

महापौर रामू रोहरा ने कार्यक्रम में शामिल होकर छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय परिवार से किया संवाद

धमतरी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बीसीएस पीजी कॉलेज में ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा शामिल हुए। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा तथा छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय स्टाफ ने सहभागिता निभाई।
महापौर रामू रोहरा ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय परिवार से संवाद करते हुए सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और राष्ट्रहित के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सहभागिता करना युवाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।इस दौरान प्राचार्य विनोद पाठक सहित महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेवा और जनभागीदारी की भावना के साथ सभी ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!