साहू समाज द्वारा आयोजित कार्यशाला मे मुख्य वक्ता के रूप मे गणेश राम साहू जिला अध्यक्ष साहू संघ रहे उपस्थित

प्रदेश साहू संघ व जिला साहू संघ धमतरी के निर्देशानुसार विभिन्न स्तरों में संस्कार कार्यशाला का आयोजन किया जाना है जिसके तारतम्य में परिक्षेत्र साहू समाज तर्रागोंदी (पचपेड़ी) के अंतर्गत ग्रामीण साहू समाज टिपानी में रविवार को आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित हुये जिसमें समाज के युवक युवती महिला पुरुष सभी की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप मे गणेश राम साहू जिला अध्यक्ष साहू संघ धमतरी रहे जो अपने वक्तव्य में परिवार में संस्कार को प्राथमिकता देने की बात कही कि भावी पीढ़ी को संस्कारवान परिवार ही बना सकता है।परिवार में किस तरह संस्कार दे इस विषय पर अध्यक्ष महोदय ने 10बिंदुओं जिसमें बुजुर्गों का सम्मान, अनुशासन, परिवार के अन्य सदस्यों से जुड़ाव, व्यसन से दूर, मोबाइल का आवश्यकता अनुसार उपयोग आदि बातों को समाहित करते हुये अपनी बात रखे जिसे उपस्थित ग्रामीण के सदस्य गण बड़े ध्यान से सुने। अंत में जिला अध्यक्ष महोदय द्वारा उपस्थित युवक- युवतियों को संकल्प कराया कि इन बातो को अपने जीवन में अमल करेंगे। तत्पश्चात सम्माननीय भोला राम साहू सचिव तहसील साहू संघ भखारा ने विवाह संस्कार की रीति व अंतर्जातीय विवाह रूपी कुरीति पर चर्चा किये तथा अंतर्जातीय विवाह से होने वाली हानियों को बताया। सम्माननीय श्री जितेंद्र कुमार साहू जी संगठन सचिव तहसील साहू संघ भखारा द्वारा नशा मुक्ति व नशा के दुष्प्रभाव पर अपनी बात रखें। चोवा राम साहू अध्यक्ष साहू समाज तर्रागोंदी (पचपेड़ी) ने मोबाइल के दुरूपयोग व समाज के विभिन्न रीति नीति पर चर्चा किये। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीण साहू समाज टिपानी के अध्यक्ष रामनाथ साहू द्वारा आभार व्यक्त किये । कार्यशाला का संचालन सम्माननीय शत्रुघन साहू सचिव ग्रामीण साहू समाज टिपानी ने किया।इस अवसर पर परिक्षेत्र साहू समाज तर्रागोंदी (पचपेड़ी) के समस्त पदाधिकारी गण व ग्रामीण साहू समाज टिपानी के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।