Uncategorized

गोलबाजार पहुंचे विधायक ओंकार साहू, फल-सब्जियों की खरीदारी कर व्यापारियों और आम नागरिकों से किया आत्मीय संवाद

धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र गोलबाजार पहुंचकर फल एवं सब्जियों की खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और बाजार की गतिविधियों को लेकर बातचीत की।
गोलबाजार में विधायक की सहज उपस्थिति के दौरान स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों के साथ आत्मीयता एवं अपनापन देखने को मिला। उन्होंने बाजार में खरीदारी करते हुए स्थानीय व्यापारियों के साथ संवाद किया और उनके व्यवसाय एवं रोजमर्रा की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने कहा कि गोलबाजार धमतरी की पहचान और शहर की जीवंतता का प्रतीक है। स्थानीय बाजारों की रौनक, छोटे व्यापारियों की मेहनत और आम नागरिकों से सीधा जुड़ाव ही हमारी असली ताकत है। स्थानीय बाजारों को प्रोत्साहन देना और छोटे व्यापारियों के साथ खड़े रहना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में आम नागरिकों के बीच पहुंचकर उनसे मिलना, उनकी बातें सुनना और स्थानीय व्यापारियों से संवाद करना हमेशा सुखद अनुभव होता है। धमतरी की असली खूबसूरती यहां के लोगों के अपनापन, मेहनत और आपसी भाईचारे में बसती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!