Uncategorized

राज्य स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूर्व पार्षद राजेश पांडेय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं


धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज कोष्टापारा वार्ड स्थित आजाद चौक में छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूर्व पार्षद राजेश पांडेय ने वार्डवासियों के साथ माल्यार्पण कर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली परंपराओं, प्राकृतिक संपदा और मेहनतकश लोगों के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था। यह दिन प्रदेश के इतिहास में गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कामना की कि छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!