आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में 76-76 दीप प्रज्वलित कर को गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना

धमतरी। ब्राम्हण पारा वार्ड क्रमांक 15 में प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड के श्री गणेश मंदिर, गणेश चौक, माँ बमलेश्वरी मंदिर, स्व. बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव जी की प्रतिमा स्थल एवं राशन दुकान के पास 76-76 दीपक प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर मंडल प्रभारी विजय साहू, शक्ति केंद्र प्रभारी श्रीमती संगीता जगताप, कार्यक्रम प्रभारी शुभम जायसवाल, शहर मंडल कार्यालय मंत्री खिलेश कुम्भकार, वरिष्ठ कार्यकर्ता यादवेंद्र दीवान, मन की बात प्रभारी छबिन्द्र सोनी, बूथ अध्यक्ष अमित साहू, पूर्व पार्षद फिरोज हिरवानी, मन की बात प्रभारी मोटू कुम्भकार, युवा मोर्चा कार्यकर्ता साकेत यादव,बूथ अध्यक्ष राजा नामदेव अक्षाँत डागा, रामकुमार सोनी, रिंकू श्रीवास्तव, जीवन वाधवानी, संतोष देवांगन, हरीश देवांगन, पप्पू देवांगन, वार्ड पार्षद कोमल सार्वा, राशन दुकान संचालिका श्रीमती हमेश्वरी साहू, श्रीमती लता दूबे, श्रीमती पिंगला रजक, श्रीमती सुनीति रजक एवं श्रीमती शंकुतला यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पार्षद कोमल सार्वा ने कहा कि आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के माध्यम से वार्डवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होंने कार्यक्रम में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अपना अमूल्य सहयोग और समय देने वाले समस्त कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
