Uncategorized

धमतरी फैम ट्रिप 2026 का समापन, टूर ऑपरेटर्स एवं पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने जाना धमतरी का पर्यटन वैभव


धमतरी। धमतरी जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को राज्य एवं देश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित धमतरी फैम ट्रिप 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। 17 एवं 18 सितंबर को आयोजित इस दो दिवसीय फैम ट्रिप में टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एसोसिएशन एवं होटल एसोसिएशन से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस पहल का उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों को धमतरी के प्रमुख पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक विरासत, ग्रामीण पर्यटन एवं एडवेंचर टूरिज्म की संभावनाओं से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना रहा। फैम ट्रिप की शुरुआत मां अंगारमोती माता मंदिर के दर्शन से हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने गंगरेल बांध एवं थेमली आइलैंड का भ्रमण किया और बोट राइड का आनंद लिया। इसके साथ ही रामटेकरी एवं हरफर गांव सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों का दौरा कर स्थानीय पर्यटन एवं ग्रामीण जीवनशैली को करीब से जाना। प्रतिभागियों ने रुद्री क्षेत्र में कयाकिंग एवं जल आधारित साहसिक गतिविधियों का भी अनुभव किया। दूसरे दिन नरहरा जलप्रपात, मदमसिल्ली बांध एवं जबर्रा गांव सहित अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया गया। इस दौरान टूर ऑपरेटर्स एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने धमतरी में उपलब्ध विभिन्न पर्यटन स्थलों एवं गतिविधियों को देखा तथा भविष्य में इन स्थलों को अपने टूर पैकेज एवं पर्यटन सर्किट में शामिल करने की संभावनाओं पर चर्चा की। फैम ट्रिप का एक प्रमुख उद्देश्य पर्यटन हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा धमतरी के पर्यटन स्थलों के लिए व्यवस्थित टूर पैकेज विकसित करने की दिशा में कार्य करना रहा। होटल एवं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय स्तर पर पर्यटन सुविधाओं, पर्यटकों के ठहरने, खान-पान, परिवहन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!