Uncategorized

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश में दीप जले, धमतरी नगर निगम के सुलभ शौचालय अंधेरे में

आक्रोशित वार्डवासी कांग्रेस पार्षदों के साथ सुलभ शौचालय के बाहर मोमबत्ती जलाकर निगम प्रशासन के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

सेवा संकल्प में दिया जलाने वाले महापौर अंधेरे सुलभ में भी उजाले के दीपक जलाएं – कांग्रेस पार्षद

धमतरी। निगम अधीन सुलभ शौचालयों की लाइटें काफी दिनों से बंद हैं जिसके कारण वार्डवासियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इससे आक्रोशित वार्डवासियों ने आज कांग्रेस पार्षदों के साथ जोधापुर सुलभ शौचालय के बाहर मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया और निगम प्रशासन को होश में आने की चेतावनी दी। कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन देश भर में मनाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है, लाखों-हजारों दिये जलाए जा रहे हैं। फिर भी धमतरी के सुलभ शौचालय की स्थिति दयनीय है शौचालय अंधेरे में है। यही हाल शहर के सभी शौचालय का है सभी शौचालय के लाइटे बंद कर दिया गया है । कांग्रेस पार्षदों ने मांग कि है कि महापौर जी सेवा संकल्प अभियान के तहत जगह-जगह दिये जला रहे हैं। हमारा उनसे निवेदन है कि महीनों से अंधेरे में पड़े सुलभ शौचालयों में भी आकर एक दिया जला दें, ताकि जनता को तो उजाला मिल सके। निगम प्रशासन को होश दिलाने के लिए हम यहां मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वार्ड की महिलाएं ने अंधेरे से होने वाली समस्याएं बताई। प्रदर्शन करने वालो में नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गौतम वाधवानी ,पार्षद योगेश लाल, सुमन सोमेश मेश्राम, सत्तू सेन,सुनीता बाई, दुलारी बाई, जागेश्वर निर्मलकर, बैशाखू राम, अमेरिका बाई ,राजबत्ती बाई प्रमिला बाई,राधिका बाई,गेंद सिंह सहित वार्ड वासी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!