Uncategorized

विपक्ष के गैरजिम्मेदाराना रवैये को देश ध्यान से देख रहा है – रूप कुमारी चौधरी

मतदाता सूची का शुद्धिकरण स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक - चंद्रशेखर चौबे

राष्ट्र चिंतन संवाद में प्रबुद्धजन हुए शामिल

छत्तीसगढ़ लोक जागरण मंच धमतरी द्वारा आयोजित राष्ट्र चिंतन संवाद के विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अपनी बात रखते हुए महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार को लगातार तीसरी बार जनता ने देश की सेवा के लिए चुना है। विश्व में उनकी लगातार बढ़ती लोकप्रियता से भारत और भारत के बाहर भी अनेक अदृश्य ताकतें हैं जिनकी नींद हराम हो चुकी है। ऐसी शक्तियां आपस में मिलकर अराजकता का वातावरण निर्मित करने का प्रयास कर रही हैं। विपक्ष के गैर जिम्मेदाराना रवैये को देश की जनता बहुत ध्यान से देख रही है। संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र के लिए अत्यंत आवश्यक है इसे लेकर भी विपक्ष तथ्यहीन आरोप लगा रहा है। सरकार संसद में हर तरह की बहस करने को तैयार है देश की सर्वोच्च अदालत मामले को संजीदगी से देख रही है। सभी दलों को न्यायपालिका और संसदीय प्रक्रियाओं पर भरोसा होना चाहिए। छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने कहा कि भारत विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र है सड़कों पर अराजकता फैला कर इसको क्षति पहुंचाना असंभव है। सीईसी, सीजेआई और सीएजी ये तीनों संस्थाएं ऐसी है जिसे भारत के संविधान में किसी भी नियंत्रण से बाहर रखा गया है। सरकार चाहे भी तो इन्हें हटा नहीं सकती इन्हें केवल महाभियोग के माध्यम से देश की संसद में ही विशेष बहुमत से हटाया जा सकता है। विपक्ष के द्वारा 2024 के संपूर्ण निर्वाचन को अवैध कहना हास्यास्पद है खुद विपक्ष के नेता का संवैधानिक पद धारण किए हुए व्यक्ति द्वारा ये कहा जाना उनके स्वयं के ऊपर सवालिया निशान लगाता है। सेवानिवृत प्राचार्य चंद्रशेखर चौबे ने एसआईआर की संपूर्ण प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि देश में इसके पहले 14 बार एसआईआर किया जा चुका है। 2004 के बाद से पिछले 22 सालों में बड़ी संख्या में मृत एवं विस्थापित व्यक्तियों के नाम शामिल थे जिन्हें वोटर लिस्ट से हटाया गया है जो कि आवश्यक था। इसके अलावा जो व्यक्ति अपनी नागरिकता प्रमाणित नहीं कर पाया उन्हें वोटर लिस्ट से हटाया गया क्योंकि भारत के निर्वाचन प्रक्रिया में केवल वही व्यक्ति भाग ले सकता है जो भारत का नागरिक हो। सभा को पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू एवं महापौर रामू रोहरा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के संचालन मंच के संयोजक कविंद्र जैन ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विशिष्ट जन उपस्थित थे। जिनमें प्रमुख रूप से राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा,श्रीमती किरण बघेल, उद्योगपति श्याम अग्रवाल, समाजसेवी राजेश शर्मा, प्रताप राव कृदत्त, राज्य अलंकरण पुरस्कार प्राप्त डुमन लाल ध्रुव डॉ दिनेश नाग, ठाकुर शशि पवार, निर्मल बरडिया, राजेंद्र लुंकड़, राकेश साहू, महेंद्र पंडित, रोहिताश मिश्रा, डॉ बीथीका विश्वास, अनीता यादव, मुकेश यादव, श्यामा साहू, रितिका यादव, निगम सभापति कौशल्या देवांगन, नगर पंचायत आमदी की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति साहू, देशांत जैन, दयाराम साहू, महेंद्र खंडेलवाल, अमित अग्रवाल, नरेंद्र जायसवाल, लक्खुभाई भानुशाली, हरजिंदर सिंह छाबड़ा, मनोज पारख, दिलीप बड़जात्या, प्रवीण साहू, नील पटेल, दिलीप पटेल, योगेश गांधी, अशोक सिन्हा, प्रियंका सिन्हा, नरेश साहू, विजय साहू, हेमंत चंद्राकर, महावीर चोपड़ा, सत्येंद्र शर्मा, सलाज अग्रवाल, रजत लुंकड़, चैनसुख पारख, राजेश साहू, मुरारी यदु, अमन राव, मिश्री पटेल, विनय जैन, अविनाश दुबे, गौरव मगर, सूरज शर्मा, राजीव चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!