ग्राम पंचायत सेनचुवा में सामुदायिक कला मंच का लोकार्पण, विधायक ओंकार साहू ने दी ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं
ग्रामीण क्षेत्रों का विकास तभी सार्थक होगा, जब विकास के साथ-साथ गांव की कला, संस्कृति और परंपराओं को भी आगे बढ़ाया जाएगा- तारिणी चंद्राकर

धमतरी। धमतरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेनचुवा में आयोजित सामुदायिक कला मंच के लोकार्पण कार्यक्रम में धमतरी विधायक ओंकार साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सामुदायिक कला मंच का लोकार्पण कर समस्त ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विधायक ओंकार साहू ने कहा कि सामुदायिक कला मंच ग्रामीण अंचल में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। इस मंच के माध्यम से गांव में विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला और संस्कृति को प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलेगा।उन्होंने कहा कि गांवों का विकास केवल सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव की सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना भी समग्र विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार करना हमारी प्राथमिकता है।कांग्रेस जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि गांव की एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत बनाने में सामुदायिक कला मंच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह मंच गांव के सभी वर्गों के लोगों को एक साथ आने और सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता करने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास तभी सार्थक होगा, जब विकास के साथ-साथ गांव की कला, संस्कृति और परंपराओं को भी आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू, कांग्रेस जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, सरपंच जितेंद्र साहू, विजय दास साहेब, उपसरपंच अरमान खान, हंकारा राजू साहू, सेक्टर अध्यक्ष, शंभु चंद्राकर, खोरबाहरा यादव, भूपेंद्र चंद्राकर, पुनाराम यादव, तुकाराम पटेल, कमलेश चंद्राकर, बलिराम, माधव, भरत, कार्तिक, दयालाल, सालिक, मनोज सहित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

