डोंगेश्वरधाम देवपुर परिक्षेत्र का उपचुनाव निर्विरोध संपन्न, सामाजिक एकता और विकास की नई दिशा का संकल्प

धमतरी। नवगठित डोंगेश्वर धाम देवपुर परिक्षेत्र साहू संघ का उपचुनाव आपसी समन्वय, सामाजिक सौहार्द एवं वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान परिक्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने आपसी सहमति और समन्वय समिति के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए योग्य एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं का चयन किया। इसमें उपाध्यक्ष के दो पद—एक महिला एवं एक पुरुष, संगठन सचिव का एक पद—महिला, सहित विभिन्न प्रकोष्ठों एवं पदों पर पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महामंत्री दयाराम साहू, दर्री निवासी, ने उपस्थित जनसमुदाय को अपने उद्देश्यपूर्ण उद्बोधन से मार्गदर्शन प्रदान किया तथा चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। वहीं परिक्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी एवं संरक्षक बिसहतराम साहू, रूपचंद साहू मोहनलाल साहू की भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही। जिले के प्रभारी लीला राम साहू उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू वरिष्ठजनों के अनुभव एवं मार्गदर्शन ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को गरिमापूर्ण एवं निर्विवाद बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी चिरौंजी लाल साहू, तहसील अध्यक्ष ,हीरेंद्र साहू सचिव, नंदघरुखा साहू, सहित हुलास राम साहू, काशीराम साहू सह सयोजक,, श्रीमती हिमेश्वरी साहू, केशव साहू जनपद उपाध्यक्ष, प्रीतम साहू सयोजक छाती की गरिमामयी उपस्थिति रही। चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में परिक्षेत्र के सभी 14 ग्रामों के अध्यक्षों, ग्रामीण पदाधिकारियों एवं परिक्षेत्र पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इनमें डेरहुराम साहू अध्यक्ष सिवनी, कांशी राम साहू सह सयोंजक दर्री, हेमराज हेमंत साहू ढीमरटीकुर नवागांव उपाध्यक्ष, मीनेश साहू झुरानवागांव उपाध्यक्ष, श्रीमती गीतेश्वरी निरंजन साहू जनपद सदस्य दर्री उपाध्यक्ष, श्रीमती कुंती मीलेन्द्र साहू खरेंगा उपाध्यक्ष, ओमकार साहू सहसचिव खरेंगा,वन लाल संघठन सचिव दरगाहन, अंकेक्षक प्रेम नारायण साहू बारना, श्रीमती रीमन साहू संगठन सचिव दर्री, अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना साहू देवपुर, श्रीमती संतोषी साहू, सचिव कर्मा बैंक, पिंगला साहू देवपुर उपाध्यक्ष , खोवाराम साहू सचिव सारंगपुरी, नंदनी साहू सेमरा कोसाध्यक्ष, टिकेश्वर साहू दोनर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, हरनारायण साहू जनपद सदस्य, मनोनीत हुवे, तरुण साहू तामेश्वर साहू टोपेश्वर, शेखन, चोखे, कैलाश, गंगाराम साहू चतुर साहू , कौसिल्या बाई ,कुमार साहू , गजानंद , तुकेश , नोहर गंजीर , कलिराम , शरणसिंग, मनोज, भारत साहू, सहित विभिन्न ग्रामों के सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही व्यापारी प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ, किसान प्रकोष्ठ, मीडिया प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ सहित विभिन्न सामाजिक प्रकोष्ठों के संयोजकों एवं पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।

