बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को बनाया यादगार -पूर्णिमा रजक

धमतरी। सार्थक स्कूल, नेहरू प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी क्रमांक-2 के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू स्कूल परिसर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती पूर्णिमा रजक, पार्षद नयापारा वार्ड ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सार्थक स्कूल के संरक्षक डॉ. ए.के. रावत ने की। श्रीमती प्रभा रावत, संस्थापक अध्यक्ष सार्थक एवं समाजसेवी गजानंद रजक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि पूर्णिमा रजक ने कहा कि तीनों संस्थाओं के बच्चों ने जिस उत्साह, आत्मविश्वास और सुंदर प्रस्तुतियों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया, वह सराहनीय एवं प्रेरणादायी है। बच्चों की प्रतिभा को मंच और प्रोत्साहन मिलना उनके व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण है। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. ए.के. रावत ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व बच्चों को देश, तिरंगे और राष्ट्रप्रेम से जोडऩे का सुंदर अवसर हैं। सार्थक स्कूल के विशेष बच्चों—विनीत, ईशु, भारती, एकलव्य, प्रीति, मनीषा, नेमेश, अर्जुन, वत्सला एवं कुलदीप, प्राची सोनी ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का गरिमामय संचालन प्राथमिक शाला के शिक्षक थामस साहू ने किया। मैथिली गोड़े, वरिष्ठ प्रशिक्षक सार्थक स्कूल; नोमेश साहू, प्रधानपाठक नेहरू स्कूल तथा पद्मिनी साहू, शिक्षिका आंगनबाड़ी केंद्र सहित शिक्षक-प्रशिक्षक उपस्थित रहे। समाजसेवी श्रीमती ज्योति गुप्ता के सौजन्य से उपस्थितजनों को सेव-बूंदी के पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ. सरिता दोशी, श्रीमती चम्पा, देविका दीवान, कौशिल्या यादव, काजल रजक, सुनैना गोड़े, सुभाष मलिक, सविता शेख, राजकुमार मसीह, अशोक आहूजा, शांता यादव, निर्मला एवं श्यामा देवांगन सहित शिक्षक, प्रशिक्षक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। अंत में नोमेश साहू ने आभार व्यक्त किया।

