Uncategorized

सकल जैन श्री संघ के आकाश गोलछा बने अध्यक्ष

कहा सभी के सहयोग और आशीर्वाद से संघ नई ऊंचाइयों को छूएगा

श्री गोलछा के मनोनयन से जैन समाज के युवाओं में है जोश और उत्साह

धमतरी। सकल जैन श्री संघ की आम बैठक धनकेसरी मंगल भवन में संपन्न हुई। जिसमें आगामी 3 वर्षों के लिए आकाश गोलछा को सर्व सम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में आगामी महावीर जन्म कल्याणक दिवस की तैयारियों पर भी चर्चा हुई और युवा वर्ग को अधिक से अधिक जुडऩे का आव्हान किया गया।मनोनयन के पश्चात आकाश गोलछा ने समस्त समाज जनों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी का सहयोग और आशीर्वाद से संघ नई ऊंचाइयों को छूएगा। गोलछा ने युवा वर्ग से विशेष रूप से समाज के कार्यों में आगे आने की अपील की। वही आकाश गोलछा के मनोनयन से जैन समाज के युवाओं में भरपूर जोश और उत्साह है।
बता दे कि पहली बार युवा वर्ग को सकल जैन श्री संघ की कमान सौंपी गई है। आकाश गोलछा पूर्व में 9 वर्षों तक संघ के सचिव के पद का दायित्व निभा चुके है। युवा होने के साथ ही अनुभवी भी है। जल्द ही आकाश गोलछा अपनी कार्यकारिणी का गठन वरिष्ठों से मार्गदर्शन लेकर करेंगे। बैठक में विजय गोलछा, रमन लोढ़ा दीपक जैन,प्रकाश बेद ,सतीश नाहर,सुनील जैन,अमित जैन,संजय दुग्गड ,राजकुमार बच्छावत, नरेंद्र गोलछा,स्वरूप बरडिया,अभय बरडिया, ललित पारख,रानू डागा ,त्रिलोक छाजेड़, अरिहंत लूणावत,मनोज लूनिया,भोमराज छाजेड़,भूपेश लूनिया,पारस पारख, प्रशांत कोचर,लोकेश चोपड़ा,गोलू डागा,दिव्य गोलछा, दिलीप बडज़ात्या,खेमचंद गोलछा, हितेश चोपड़ा,प्रदीप गोलछा, प्रदीप सेठिया ,रोहित छाजेड़,यश राज बाफना सहित समाज जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!