Uncategorized

​जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने अछोटा में किया संगठन विस्तार:अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

​धमतरी- ग्राम अछोटा (खंड धमतरी) में ‘जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी’ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के विस्तार हेतु व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसके तहत नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई एवं विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
​नवनियुक्त पदाधिकारियो मे ​विकास देवांगन (ग्राम अछोटा): जिला महासचिव, धमतरी,​ताम्रध्वज सेन (अछोटा): खंड सचिव ​योगेश्वर कोर्राम (तेंदुकोन्हा): खंड सचिव ​शामिल रहे.

जनहित के मुद्दों पर चर्चा और अवैध उत्खनन पर चिंता

बैठक को संबोधित करते हुए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष निखिलेश देवान साहू ने छत्तीसगढ़िया समाज के साथ हो रहे कथित अत्याचार, राजनीति, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य की जर्जर स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की।
​इसके साथ ही क्षेत्र में फल-फूल रहे अवैध रेत उत्खनन एवं उसके परिवहन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कलेक्टर के स्पष्ट निर्देशों की अवहेलना करते हुए रेत माफिया बिना किसी मानक के चेन माउंटेन मशीनों के माध्यम से बेधड़क और संवेदनहीन तरीके से रेत का उत्खनन कर रहे हैं। इस अवैध कारोबार के कारण जहाँ एक ओर स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर बिना रॉयल्टी के हो रहे रेत परिवहन से शासन को भारी राजस्व की क्षति हो रही है। ​इन सभी विषयों पर विचार-विमर्श के पश्चात पार्टी ने सर्वसम्मति से आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करने की रणनीति तैयार की है।
​बैठक में छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष डोमेश्वर साहू, जिला मीडिया प्रभारी युमेश देवांगन, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के खंड अध्यक्ष सोमन राम, खंड उपाध्यक्ष यशराज देवांगन, खंड संगठन मंत्री सुशील साहू सहित यादराम यादव, दीपेश ध्रुव, शेषकुमार मरकाम, योगेश्वर कोर्राम, गुरुदयाल साहू, राज देवांगन एवं सभी नवनियुक्त सेनानियों (कार्यकर्ताओं) ने उपस्थिति दर्ज कराई। सभी उपस्थित सदस्यों ने छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा और अधिकारों की रक्षा के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।
​

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!