नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा के निवास पर सुनी गई प्रधानमंत्री की मन की बात
139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल और स्वदेशी अपनाने के संदेश पर हुई चर्चा

नगरी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 139वां एपिसोड नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा के निवास पर जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सुना गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 12 वर्षों के सफर को याद किया। उन्होंने बताया कि विजयादशमी के अवसर पर शुरू हुए इस कार्यक्रम को देशवासियों ने लगातार अपना स्नेह और समर्थन दिया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के अलग-अलग क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलावों, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने तथा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों के प्रयासों को देश के सामने लाया गया है।
प्रधानमंत्री ने महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने, अपने हुनर और मेहनत के दम पर आगे बढ़ने तथा देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने की सराहना की। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और देश की प्रगति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश भी दिया। साथ ही प्रधानमंत्री ने समस्त देशवासियों को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, पूर्व जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, पूर्व सरपंच महेंद्र नेताम, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं महिला एवं बाल विकास विभाग सभापति चलेश्वरी साहू, सभापति अश्विनी निषाद, शंकर देव, अंबिका ध्रुव एवं आर.पी. साहू सहित अन्य उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प व्यक्त किया।

