Uncategorized

कोपेडीह में महुआ शराब बनाकर बिक्री करते दो आरोपी गिरप्तार

पुलिस अधीक्षक द्वारा धमतरी जिले में अवैध कारोबारियों एवं नशा के कारोबारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके परिपालन में नव पदस्थ थाना प्रभारी भखारा उपनिरी उमाकांत तिवारी द्वारा अपने थाना स्टॉफ की अलग-अलग टीम बनाकर जिसमें महिला स्टॉफ को साथ लेकर मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपिया रामेश्वरी देशलहरे पति सोनउ राम 49 वर्ष कोपेडीह के कब्जे से कुल 22 लीटर इसी प्रकार आरोपी रमेश कुमार बंजारे पिता दशरथ बंजारे 32 वर्ष कोपेडीह के कब्जे से कुल 20 लीटर हाथ भट्टी से बना महुआ शराब को अवैध रूप से शराब रखकर बिकी करने की सुचना पर रेड कार्यवाही किया मौके पर दोनो आरोपियो के कब्जे से कुल 4 नग प्लास्टिक जरकीन जिसमें हाथभट्ठी से बना महुआ शराब कुल जुमला 42 लीटर जुमला किमती 4200 रूपये महुआ शराब को बिक्री करने रखे हुये मिला जिसे जप्त कर आरोपी रामेश्वरी देशलहरे के विरूद्ध आरोपी रमेश कुमार बंजारे के विरुध्द धारा 34 (2), आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है। तथा गांव के आसपास के खेतो में आरोपियों द्वारा छिपाकर रखे महुआ लाहन करीबन 30-35 क्विंटल को मौके पर नष्ट किया गया।संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी भखारा उपनिरी. उमाकांत तिवारी, प्रआर अश्वनी बंजारे,सीताराम नारंग,मनोहर साहु,खिनेश साहु आर खुमान साहू, हरिशंकर सिन्हा,गजेन्द्र टंडन,संजय ओगरे, सुदर्शन दीवान, गोपाल साहु, अवनीश विश्वकर्मा, धनसाय भारद्वाज, चंद्रहाश मनहरे,नीरज ध्रुव, मआर०अमृता मतस्यपाल,सोनिया साहु, संतोषी साहू थाना भखारा जिला धमतरी का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!