Uncategorized

संत शिरोमणि मां कमा की जयंती पर साहू समाज नें निकाली भव्य शोभायात्रा

कर्मा माता व जगन्नाथ स्वामी की पूजा-आरती कर किया गया खिचड़ी प्रसादी वितरण


धमतरी। तहसील साहू समाज शहर धमतरी के द्वारा समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की 1009वी जयंती पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के पूर्व तहसील, परिक्षेत्र एवं वार्ड के भक्त माता कर्मा मंदिर में पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सामाजिकजनों द्वारा कर्मा माता एवं जगन्नाथ स्वामी की पूजा-आरतीकर खिचड़ीप्रसादी वितरणकर शोभायात्रा हेतु एकलव्य खेल परिसर में एकत्र हुए। यहां तहसील साहू संघ शहर धमतरी के अध्यक्ष रोहित साहू के द्वारा सभी समाजिकजनों को भक्त माता कर्मा जयंती की बधाइयाँ एवं शुभकामना दी गई। तत्पश्चात समाज के देवी देवताओं के जयकारे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। कर्मा माता एवं जगन्नाथ स्वामी का भव्य झांकी बनाकर धुमाल – डीजे पार्टी, भजन मंडली के साथ महिला-पुरुष, बच्चे केसरिया, गेरुआ, पीले वस्त्र पहनकर नाचते- गाते, आतिशबाजी करते, खुशी मनाते, जयकारा लगाते, अपने समाज की एकता और जागरूकता का परिचय देते हुए शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। शोभायात्रा एकलव्य खेल परिसर मैदान से बिलाईमाता, रामबाग ,सदर बाजार से होते हुए घड़ी चौक पहुंची। जहां भक्त माता कर्मा एवं जगन्नाथ स्वामी की सर्वसमाज द्वारा महाआरती की गई। समाज की ओर से नगर निगम धमतरी महापौर रामू रोहरा, सभापति हिमानी भागवत साहू, पार्षद चंद्रभागा युगलकिशोर साहू के साथ ही सर्वसमाज का सम्मान किया गया। इस अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू, दुग्ध महासंघ के पूर्व अध्यक्ष विपिन साहू, पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू, लेखराम साहू, सभापति नगर निगम धमतरी हिमानी भागवत साहू, पार्षद चंद्रभागा युगलकिशोर साहू, जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष अवनेंद्र साहू, महासचिव यशवंत कुमार साहू, सचिव लीलाराम साहू, अंकेक्षक नरेंद्र साहू, संगठन सचिव गोपीकिशन साहू, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पवन गजपाल, जिला महामंत्री वीरेंद्र साहू, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी लक्ष्मीनारायण साहू, पूर्व जिला महासचिव विजय साहू, डिपेंद्र साहू, पार्षद अखिलेश सोनकर, गजेंद्र कंवर, श्यामलाल नेताम, संतोष सोनकर, कोमल सार्वा, तहसील साहू समाज शहर धमतरी के अध्यक्ष रोहित कुमार साहू , महिला उपाध्यक्ष चंद्रभागा साहू ,उपाध्यक्ष विजयगौतम साहू, सचिव डॉ रामकुमार साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक निर्मल साहू, सेवक साहू, गीतेश्वर, अंकेक्षक गिरीश, सहसचिव होरीलाल, ब्रजेश साहू ,भागेश हिरवानी, भोलाराम साहू, कमलेशकांत साहू, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक प्रवीण साहू , अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ किशनलाल , महिला प्रकोष्ठ संयोजक भगवती साहू , निर्मला, पुष्पलता, हमेश्वरी, युवाप्रकोष्ठ संयोजक भागवत साहू, सहसंयोजक देवेंद्रसाहू, ललित , मीडिया प्रभारी डॉ भूपेन्द्र साहू,हेमलाल, वीरेंद्र, प्रवीण ( मोनू), नंदू साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष ईश्वर साहू , नीलमणि साहू, मदनलाल साहू , पिताम्बर साहू , दिलेश साहू, राजेंद्र साहू , नारायण साहू , वार्ड अध्यक्षगण अशोक, शिवाजी , बंशीलाल, मुरारीलाल, वेदप्रकाश, बलिराम के.आर. बांकडे, महेश, भूषणलाल, हुमेन्द्र, ललितकुमार, शरद कुमार , संतोष , समयलाल, जितेंद्र, सुखराम, गंगाप्रसाद, अलख, कोमल, प्रीतिबाला असमत, भूषण, हेमंत, केवल, महेश, गजानंद, कृष्णा राम, दयाराम, नंदकिशोर, आनंदप्रसाद, गौतम, रोशन, अनिल, रेखु, शिव, देवलाल, ऋषि, लक्ष्मीनाथ, वीरेन्द्र भूमिका, रंजना, पामीन, ललिता, यशोदा, खेमिन, पूर्णिमा, रमशीला, दिनेश्वरी, डामीन , केवरा, श्रेया, विद्या, नेमिन ,सावित्री, देवकी, बबिता, पारो, हुलेश, राजिम, खिलेश्वरी, गंगा, सोमेश्वरी , कुमारी, केसर, तेजबाई, संतोषी, दुर्गा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दानदाताओं एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले समस्तजनों का तहसील साहू संघ शहर धमतरी के अध्यक्ष रोहित कुमार साहू, उपाध्यक्ष चंद्रभागा साहू, विजयगौतम साहू एवं महामंत्री रामकुमार साहू ने आभार व्यक्त किया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!