Uncategorized

धान खरीदी लोडिंग की राशि काटने से सोसायटीयों की आर्थिक बर्बादी – लेखराम साहू

पूर्व विधायक ने कहा पहली बार ऐसा किए जाने से सहकारी समितियां को भारी भरकम आर्थिक क्षति हुई है

समर्थन मूल्य धान खरीदी में गत वर्ष की धान लोडिंग की राशि समितियो को मिलने वाली कमिशन से धमतरी जिले सहित पूरे प्रदेश से लाखों की राशि काटकर समिति को भुगतान किया गया है, यह पहली बार ऐसा किए जाने से सहकारी समितियां को भारी भरकम आर्थिक क्षति हुई है, निरंतर समितियां से धान का उठाव नहीं होने से किसानों की अंश राशि से चलने वाली समितिया घाटे की ओर अग्रसर हो रही है, जिससे किसानों को लाभांश एवं सर्व सुविधा युक्त बैठक कछ, कार्यालय की व्यवस्था नहीं हो रही है, इस वर्ष समर्थन मूल्य धान खरीदी में नीति दोषपूर्ण बनाया गया है ,15 दिन की धान खरीदी का अवधि कम कर दी गई है एवं पूरी धान खरीदी होने के पश्चात ही मिलरों को धान प्रदान किया जाएगा ,इससे भारी भरकम धान की सुखद सोसाइटियों को फिर होगी, 17% नमी तक सोसाइटी में धान खरीदी की जाती है ,सूखा हुआ धान संग्रहण केद्र ले जाती है ,जिन्हें सुखद प्रदाय करती है, समितियों को परिवहन के पश्चात धान की वजन की कमी प्रदाय की जानी चाहिए, 31 मार्च तक धान उठाव की नीति बनाई गई है ,इससे सोसाइटियों को आर्थिक नुकसान होगी, जिससे किसानो की नुकसान होगी। क्योंकि समिति किसानो की है, भारत सरकार द्वारा सहकार से समृद्धि की नारे खोकला दिख रही है, छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा निरंतर सोसाइटियों को नुकसान पहुंचाई जा रही है ,जिससे जिले सहित प्रदेश की सहकारी समितियां बंद होने की कगार पर है, पूर्व विधायक कुरुद लेख राम साहू ने मांग किया है कि इस वर्ष की धान खरीदी नीति को शीघ्र संसोंधन की जाए, पिछले साल की काटी गई धान लोडिंग की राशि समितियां को वापस करते हुए 15 दिन की अवधि धान खरीदी का बढ़ाई जाए एवं ऐक सप्ताह के अंतर्गत धान का उठाव समितियो से किया जाए अन्यथा जरूरत पड़ी तो अंश धारीयो के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए भी बाध्य होना पड़ेगा। क्योंकि समिति किसानों की है। सोसायटी में राजनीति करने से समिति निरंतर घाटी पर चल रही है। सोसाइटी केवल धान उपार्जन केंद्र है ना कि संग्रहण केंद्र, यदि लंबे समय तक धान सोसाइटी में रखा जाता है तो उसे संग्रहण केंद्र की भांति सुखद एवं अन्य खर्च दिया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!