Uncategorized

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने किया शहर में रोड शो, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा नशामुक्ति अभियान

धमतरी। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी द्वारा धमतरी के मिशन ग्राउंड में विशाल आमसभा का आयोजन आज किया गया। इसके पूर्व आज सुबह रैली निकालकर रोड शो पूरे शहर में भ्रमण किया।

दोपहर को मिशन ग्राउंड में आमसभा का आयोजन हुआ। जिसमें पूरे प्रदेशभर से लोग इस कार्यक्रम में जुटे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी, राष्ट्रीय महासचिव आशीष शुक्ला पहुचें। विदित हो कि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी द्वारा व्यापक स्तर पर नशामुक्ति अभियान पूरे प्रदेशभर में चलाया जा रहा है उसी के तहत भय-भूख और भ्रष्टाचार से मुक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण के अभियान को गति देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सभा मे छत्तीसगढिय़ा संस्कृति की झलक भी देखने को मिली साथ ही साथ आगामी विधानसभा चुनाव के नजरिये से यह कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने प्रदेश की पूरे 90 विधानसभा सीट में चुनाव लडऩे की तैयारी है जिसमें 30 विधानसभा सीट में पार्टी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भी कर दी गई है। इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत पार्टी द्वारा चुनावी शंखनाद किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर, बिलासपुर, कांकेर, बलौदाबाजार, रायगढ़ से लोग पहुचे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!