Uncategorized

नवरात्र के प्रथम दिन मां काली के दरबार पहुंचे हरमीत सिंह होरा, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

कुरुद के माँ काली मंदिर पहुंचे नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष

 

धमतरी/कुरुद- शारदीय नवरात्र पर्व के प्रथम दिन कुरुद स्थित मां काली मंदिर में श्रद्धा और भक्तिभाव का माहौल रहा। इस अवसर पर नागरिक बैंक के अध्यक्ष हरमीत सिंह होरा ने मां काली के दरबार में पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया और माता रानी से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।
नवरात्र के पावन अवसर पर हरमीत होरा ने मां काली के चरणों में शीश नवाकर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने क्षेत्र की जनता के लिए उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और आपसी प्रेम-सद्भाव की मंगलकामना भी की।
इस अवसर पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को नवरात्र पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्र का पर्व शक्ति, भक्ति और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमें मां दुर्गा की आराधना के साथ-साथ सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मां की कृपा से सभी के जीवन में सुख-शांति बनी रहे और क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो, यही मंगलकामना है।
नवरात्र के प्रथम दिन मां काली के दर्शन कर हरमीत होरा ने श्रद्धा और आस्था के साथ पर्व की शुरुआत की तथा समस्त क्षेत्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!