Uncategorized

महापौर रामू रोहरा क़े लगातार प्रयासो का फल : मुख्यमंत्री ने धमतरी की जनता को नववर्ष पर दी 500 सीटर नालंदा परिसर की सौगात

11.42 करोड़ की लागत 250 की जगह 500 सीटर बनेगा नालंदा परिसर

महापौर ने जताया मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और सांसद का आभार, पार्षदो और नगरवासियो ने किया महापौर का धन्यवाद ज्ञापित

नववर्ष की शुरुवात धमतरी मे विकास की सौगात क़े साथ हुई है. महापौर रामू रोहरा क़े लगातार प्रयासों को सफलता मिली है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 500 सीटर नालंदा परिसर निर्माण को स्वीकृति दी है.
मिली जानकारी क़े अनुसार नगर निगम क्षेत्र के हटकेशर वार्ड में नालंदा परिसर लाइब्रेरी बनाने के लिए पूर्व में 250 सीटर की स्वीकृति मिली थी। महापौर रामू रोहरा के प्रयासों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नये साल का तोहफा देते हुए 250 सीटर लाइब्रेरी (नालंदा परिसर) को बढ़ाकर 500 सीटर कर दिया है। यह लाइब्रेरी 11 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत से बनेगा । महापौर रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है। तब से यहां सुशासन की सरकार चल रही है। धमतरी के विकास के प्रति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उदारता है। जिन्होंने प्रत्येक विकास कार्यों के लिए अपना स्नेह प्रदान किया है। श्री रोहरा ने कहा कि धमतरी के विकास में सरकार का पूरा योगदान है। आगे भी इसी तरह के सहयोग और स्नेह धमतरी को मिलता रहेगा।महापौर ने महापौर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी और सांसद रूप कुमारी चौधरी का आभार जताया है. वंही पार्षदो और नगरवासियो ने महापौर श्री रोहरा का धन्यवाद ज्ञापित किया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!