ज्ञान अमृत स्कूल में हुआ विदाई समारोह का आयोजन

धमतरी। ज्ञान अमृत इंग्लिश हाईस्कूल धमतरी में कक्षा 9वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा 10वीं एवं कक्षा 7वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा 8वी के विधार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेश्वर साहू (सेवा निवृत्त व्याख्याता), विशिष्ट अतिथि रोहिताश मिश्रा (अध्यक्ष, किसान मोर्चा), कोमल सार्वा (पार्षद, ब्राम्हणपारा वार्ड) एवं अध्यक्षता विनोद कुमार पाण्डेय (प्राचार्य, ज्ञान अमृत विद्यालय) के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मनोरंजक नृत्य, चुटकले, क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया। मुख्य अतिथि योगेश्वर साहू ने विधार्थियो को संबोधित करते हुए कहा कि इस संस्थान में आपको न केवल किताबी ज्ञान बल्कि जीवन के सच्चे मूल्य, अनुशासन और मित्रता का पाठ पढ़ाया है। विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार पाण्डेय ने सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती भुनेश्वरी देवांगन, श्रीमती ममता तिवारी, श्रीमती कल्पना माने, श्रीमती मनीषा अंकमवार, श्रीमती रूमानी कुरेशी, श्रीमती हेमलता देवांगन, श्रीमती ज्योति सोनी, श्रीमती गायत्री दुबे, शीतल सोनी, कु. प्रिया शर्मा, कु. नेहा सिन्हा, कु. गायत्री देवांगन, कु. ज्ञानेश्वरी धीवर, कु. मोनिका बांधे, कु. पायल नामदेव आदि उपस्थित थे।

