नवीन पंजीकृत वनधन विकास केंद्र सहकारी समितियो का प्रशिक्षण संपन्न

नगरी । विकासखंड नगरी क्षेत्र के अंतर्गत 06 नवीन पंजीकृत वनधन विकास केंद्र सहकारी समिति मर्यादित दुगली, सांकरा , बोराई, बिरगुड़ी, कल्लेमेटा व केरेगांव के पदाधिकारीयो एवं सदस्यों का अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला जिला सहकारी संघ मर्यादित धमतरी के तत्वाधान में वनांचल ग्राम बिरगुड़ी के वनधन विकास केंद्र में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला सहकारी संघ मर्यादित धमतरी के प्राधिकृत अधिकारी सी पी साहू, प्रबंधक ए पी गुप्ता, अनुविभागीय वन अधिकारी नगरी परिक्षेत्र एफ.आर. कोसरिया, सहकारिता विस्तार अधिकारी नगरी परिक्षेत्र नेमीचंद देव, कुंदन सिंह सलाम डिप्टी रेंजर नगरी, जिला यूनियन संघ प्रबंधक के अध्यक्ष सुखराम नेताम की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। संघ के प्राधिकृत अधिकारी श्री साहू ने कहा कि सहकारिता का मुख्य उद्देश्य सहकारी सदस्यों के बीच सहयोग कर उन्हें आर्थिक रूप से समर्थ बनाना है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। सहकारिता विस्तार अधिकारी श्री देव ने अपने उद्बोधन में समिति के बॉयलाज के महत्व, निर्वाचन व पदाधिकारियो एवं सदस्यों के अधिकार व कर्तव्यों सहित सहकारी विधान की जानकारी दी। अनुविभागीय वन अधिकारी श्री कोसरिया ने राज्य शासन द्वारा सहकारी समितियो को प्रदत्त सुविधाओं व योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं औषधि गुणों से युक्त आंवला व अश्वगंधा जैसे पौधों का रोपण कर आर्थिक लाभ से अवगत कराया। इस अवसर पर प्राथमिक वनोंपज सहकारी समिति चना गांव के प्रबंधक हरीश वर्मा, छुही प्रबंधक कन्हैया सिन्हा, दुगली प्रबंधक सुरेश साहू, रतावा प्रबंधक ललित कश्यप, तुमड़ीबहार प्रबंधक रोहित नाग, बोराई प्रबंधक सुरेंद्र नेताम, कुकरेल प्रबंधक भूपेंद्र सिन्हा सहित वन धन विकास केंद्र समितियों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मंचस्थ अतिथियों को श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संघ प्रबंधक ए पी गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन सुरेश साहू प्रबंधक वनोपज सहकारी समिति दुगली ने किया।
