Uncategorized

आमदी के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन : राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड व सिल्वर जीता, राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ चयन

विधायक ओंकार साहू की उपस्थिति में प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों का हुआ सम्मान


धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के होनहार विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक हासिल किए हैं। इन प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों के सम्मान कार्यक्रम में धमतरी विधायक ओंकार साहू स्वयं उपस्थित रहे और सभी खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाया। सभी चयनित खिलाडिय़ों ने 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के लिए क्वालिफाई कर जिले का गौरव बढ़ाया है। सम्मान समारोह के दौरान विधायक ओंकार साहू ने सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा धमतरी और आमदी नगर पंचायत के बच्चों ने प्रदेश में धमतरी का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी आप सभी निश्चित रूप से शानदार प्रदर्शन करेंगे। धमतरी जिले तथा विशेष रूप से आमदी नगर पंचायत के सभी खिलाडिय़ों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। मौके पर धमतरी विधायक ओंकार साहू , नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू , हेमंत माला , कोमल यादव , ऋषभ ठाकुर, एमन साहू , पारसमणी साहू , ललिता पटेल, चित्तेंद्र साहू, रामचंद्र देवांगन साथ खिलाड़ीयों की उपस्थिति रही।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!