Uncategorized

पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न, विभिन्न विषयो पर हुई चर्चा


धमतरी। पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला धमतरी की मासिक बैठक पुलिस जन संवाद कक्ष थाना सिटी कोतवाली परिसर जिला धमतरी में आयोजित किया गया. जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि अशोक द्विवेदी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू विशिष्ट अतिथि चंदूलाल मटियारा संतोष कुमार साहू द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया उसके पश्चात अतिथियों का स्वागत फूल माला पहना कर किया गया नए सदस्य श्री चंदूलाल मटियारा को संगठन के गमछा भेंट कर एवं पत्रिका भेंट कर स्वागत अतिथियों के द्वारा किया गया जन्मदिन वाले सदस्य केशव राम साहू राधा रमन पांडे जी को जन्मदिन की बधाई कार्ड एवं केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया उद्बोधन में जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू के द्वारा 2025 में स्थापना दिवस मनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए इसकी रूपरेखा के संबंध में चर्चा हुई एवं पत्रिका मैत्री के द्वितीय संस्करण विमोचन करने के संबंध में भी चर्चा किया गया. मुख्य अतिथि अशोक द्विवेदी के द्वारा संगठन को किस तरह से संगठित कर चलना है संगठन की सदस्यों को किस तरह सक्रिय भागीदारी निभाने के संबंध में विस्तृत चर्चा एवं स्थापना दिवस मनाने के संबंध में भी विस्तार से बातें रखी अन्य सदस्यों में रमेश साहू आर के साहू शत्रुघ्न पांडे रमाशंकर मिश्रा एवं अन्य सदस्यों के द्वारा भी संगठन वा स्थापना दिवस की संबंध में अपने विचार व्यक्त किया.जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू ने सदस्यों को और जिम्मेदारी देने के लिए तुलसीराम नागवंशी को उपाध्यक्ष के पद पर आरके साहू को कोऑर्डिनेटर की पद पर अशोक द्विवेदी को मीडिया प्रभारी की पद पर रमेश साहू को संयुक्त सचिव के पद पर श्रीमती अरुणा देवी साहू को सह सचिव के पद पर एवं कार्यालय प्रभारी के पद पर बलिराम सिन्हा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बच्चू सिंह छोकर के एस नागवंशी रमाशंकर मिश्रा विशे सिंह कंवर चंदूलाल मटियारा चिंताराम सप्रे तुलसीराम यादव सुख चंद साहू मोहन तिवारी को जिम्मेदारी सौंपा गया है सभी नए सदस्यों को जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू द्वारा स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!