Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा कानून व कानूनी अधिकारों के संबंध में दी गई जानकारी

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा महिलाओं के सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं एवं छात्राओं के जागरूकता को लेकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत महिलाओं का सम्मान एवं उनके संरक्षण लिये बनाए गए कानून की जानकारी देने एवं उन्हें जागरूक करने महिला पुलिस सेल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर
थाना प्रभारी रुद्री द्वारा ग्राम बोरियाखुर्द एवं गंगरेल,बरारी के महिलाओं को एवं थाना प्रभारी बोराई द्वारा ग्राम घुटकेल एवं मैनपुर एवं थाना अकलाडोंगरी द्वारा ग्राम अकलाडोंगरी के महिलाओं को अभिव्यक्ति एप”पोक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराध,ऑन लाईन ठगी व धोखाधड़ी, फर्जी कॉल्स, एटीएम फ्राड,एवं सायबर अपराध,एटीएम कार्ड चालू करने के नाम पर पर्सनल जानकारी मांग की जाने पर कोई गोपनीय ना देने के संबध में जानकारी दी गई।महिलाओं के कानूनी अधिकार,घरेलू हिंसा, गुड टच बैड टच, स्वास्थ्य व शिक्षा जागरूकता पर भी चर्चा की गई।बालिका एवं महिलाओं के सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया है।
अभिव्यक्ति ऐप से महिला एवं बालिका अपनी सुरक्षा कैसे कर सकती है इसकी जानकारी दी गई। यूजर की लोकेशन के हिसाब से एसओएस बटन दबाते ही यूजर के पास त्वरित पुलिस सहायता पहुंचेगी।इसके अलावा इस एप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी।
अभिव्यक्ति एप से तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
आप सभी अपने-अपने मोबाइल में डाउनलोड करें।रूद्री थाना प्रभारी रूद्री एवं थाना प्रभारी बोराई एवं थाना प्रभारी अकलाडोंगरी पुलिस टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। उक्त कार्यक्रम में थाना प्रभारी रूद्री एवं थाना प्रभारी बोराई एवं थाना प्रभारी अकलाडोंगरी एवं ग्राम पंचायत बोराई खुर्द,ग्राम गंगरेल,ग्राम बरारी,ग्राम घुटकेल, ग्राम मैनपुर,ग्राम अकलाडोंगरी के महिलाएं एवं बच्चे अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!