Uncategorized

एल ई डी लाइट से जगमगायेगा शहर, विधायक अजय ने दिलाई स्वीकृति

अध्यक्ष ज्योति हरख जैन और टीम ने जताया आभार

भखारा-नगर पंचायत भखारा भठेली की प्रमुख गलियां और चौक, कार्यालय आदि शहर की गलियां और मुख्य मार्ग अब अंधेरे में नहीं डूबेंगे, बल्कि रोशनी से चमक उठेंगे।विकास और नगर हित को सर्वोपरी मानने वाले विधायक अजय चंद्राकर ने नगर क्षेत्र में नई स्ट्रीट लाइट लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना का उद्देश्य आमजन की सुरक्षा, यातायात में सुविधा और शहर की सुंदरता को और निखारना है। उन्होंने कहा कि अंधेरे में दुर्घटनाएं और असामाजिक तत्वों की गतिविधियाँ बढ़ जाती थीं, जिन्हें रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
अध्यक्ष ज्योति हरख जैन और टीम ने विधायक जी की अनुशंसा हेतु आभार धन्यवाद व्यक्त किया है.नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन और सी एम ओ संतोष विश्वकर्मा के अनुसार, पहले चरण में मुख्य चौराहों, बाजार क्षेत्रों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में एलईडी स्ट्रीट लाइट, ओक्टुएंगल पोल लगाई जाएगी। इसके बाद कॉलोनियों और गली-मोहल्लों में विस्तार किया जाएगा।स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत किया है। व्यापारियों का कहना है कि रोशनी बढ़ने से रात के समय भी खरीदारी सुगमता से हो सकेगी। वहीं, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों ने कहा कि अब देर रात घर लौटने में डर महसूस नहीं होगा।सूत्रों के मुताबिक, इस योजना पर लाखों रुपये खर्च किए जाएंगे और अगले कुछ महीनों में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने दावा किया है कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
पुनः नप टीम, भाजपा कार्यकर्ताओं, नगर वासियों ने आभार व्यक्त किया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!