Uncategorized

बस की खराबी व टायर फटने से घबराए तीर्थयात्री, कोतवाली पहुंच कर की बस संचालक से रुपये वापस दिलाने की मांग


धमतरी। शनिवार को शहर के विभिन्न वार्डो के महिला पुरुष बच्चों समेत 54 लोग कोतवाली पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वे शुक्रवार को सदगुरु ट्रेव्हल्स कंपनी राजिम की बस से काशी वृंन्दावन, मथुरा, अयोध्या समेत अन्य मंदिरों के दर्शन के लिये निकले थे। जिसके लिये उन्होंने करीब 1 लाख 65 हजार रुपये बस संचालक को दिये। बस कुछ ही दूर जाने पर खराब हो गई थी। उसके बाद लोग सड़क में ही घंटो बैठे रहे। शाम करीब 7 बजे, उन्हें बस से आगे ले जाया गया। इसके बाद भी बस रास्ते में दो बार और खराब हुई थी। जब वे बिलासपुर के सिमगा के नजदीक पहुंचे थे तो बस के दोनो टायर जोर की आवाज के साथ फट गये। इस हादसे से वह लोग बुरी तरह सहम गये थे। अब वह लोग उस गाड़ी में आगे नहीं जाना चाहते थे। सभी तीर्थयात्रियों ने वापस घर आने का मन बना लिया और बस संचालक से अपने रुपये वापस मांगने लगे। बस संचालक उन्हें दर्शन कराकर वापस लाने की जिद पर अड़ा था। पीडि़त लोगों ने कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी राजेश मरई को आपबीती बताई और अपने पैसे वापस दिलाने की मांग करने लगे। थाना प्रभारी ने उन्हें उचित आश्वासन दिया। जिसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली है। तीर्थयात्री मालती सिन्हा, रेणुका रजक बलराम रजक, लीना हांडे समेत अन्य ने आरोप लगाते हुये बताया कि बस संचालक ने तीर्थयात्रियों के साथ धोखा किया है। जिसने पहले जो यात्री बस दिखाई थी उसमें उन लोगो को न ले जाकर दूसरी यात्री बस में ले गया था। गाड़ी की हालत खराब थी जिसकी वजह से उनका सफर अधूरा रह गया। उन्होने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!