Uncategorized

लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता अधिकारों की सुरक्षा के संकल्प के साथ भाजपा द्वारा कुरुद में हुआ एसआईआर प्रशिक्षण कार्यक्रम


कुरुद। लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता अधिकारों की सुरक्षा और स्वस्थ राजनीति के संकल्प के साथ एसआईआर प्रशिक्षण कार्यक्रम द्वितीय चरण अभियान का आयोजन भाजपा कार्यालय कुरूद में हुआ। यह कार्यक्रम केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि भारत माता की सेवा में एकजुट संकल्प का जीवंत उदाहरण बना, जहाँ कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन के साथ समन्वय रखते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि एसआईआर अभियान के माध्यम से मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और नागरिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित होगी, ताकि किसी भी प्रकार से ग़ैर-नागरिक हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन न कर सकें। कुरूद की पावन भूमि पर यह संकल्प सामूहिक ऊर्जा में तब्दील होता दिखा। इस अवसर पर भाजपा कुरूद विधानसभा द्वारा निरंजन सिन्हा को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, रायपुर का अध्यक्ष तथा बाबी कश्यप को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत किया गया। प्रशिक्षण सत्र में एसआईआर के प्रदेश प्रभारी एवं कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, भाजपा जिला प्रभारी डॉ. किरण बघेल तथा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय मिश्रा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वक्ताओं ने रकफ की प्रक्रियाओं, दायित्वों और ज़मीनी क्रियान्वयन पर स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर, जनपद पंचायत गीतेश्वरी साहू, श्याम साहू त्रिलोकचंद जैन, हरिशंकर सोनवानी, गोकरण साहू, रवि प्रकाश सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!