Uncategorized

पीडी कंपनी & हैवेल्स गैलेक्सी आयोजक द्वारा कार्पोरेट प्रीमियम लीग-4 का शानदार आगाज

कार्पोरेट प्रीमियम लीग-4 रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज पीजी कॉलेज स्टेडियम में हो चुका है.कार्पोरेट प्रीमियम लीग-4 में विजेता और उपविजेता को ट्राफी स्व. पुरुषोत्तम दास धोरी भाई पटेल (भूतपूर्व विधायक) और स्व. प्रवीणचन्द्र पटेल की स्मृति में पीडी कंपनी के श्री निशित पटेल द्वारा प्रदान किया जायेगा.
टूर्नामेंट में कल का मैच शानदार रहा जो की मोबाइल इलेवन और धमतरी लिजेंड के बीच रहा, जिसमे मोबाइल इलेवन ने 152 रनों का शानदार स्कोर किया, जिसमे रवि कोर्राम ने मात्र 30 बाल में 4 चौका और 13 छक्के जड़ टूर्नामेंट में पहला शतक लगाया.
कार्पोरेट प्रीमियम लीग-4 रात्रिकालीन क्रिकेट शनिवार शाम 6 बजे से प्रारंभ हुवा| जहा पहला मैच सिन्धी चैलेंजर बनाम जैन क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया, जिसमे जैन क्रिकेट क्लब ने 7 विकेट से जीत दर्ज की| दुसरे मैच में सिन्धी चैलेंजर बनाम श्री राम हॉस्पिटल के बीच मुकाबला हुवा, जिसमे श्री राम हॉस्पिटल ने 7 विकेट से जीत दर्ज की| तीसरा मैच मोबाइल इलेवन और धमतरी लिजेंड के बीच हुवा, जिसमे मोबाइल इलेवन ने 114 रनों से जीत दर्ज की| इसके साथ ही सीजन के तीसरा दिन का चौथा मैच मैच सीए इलेवन बनाम धमतरी लिजेंड के बीच खेला गया, जिसमे धमतरी लिजेंड ने 13 रनों से जीत दर्ज की|
वही सीजन के चौथे दिन शाम 6 बजे पहला बरोड़ारॉयल्स बनाम एचडीएफसी बैंक, दूसरा जैन क्रिकेट क्लब बनाम श्री राम हॉस्पिटल, तीसरा मैच सीए इलेवन और मोबाइल इलेवन, चौथा मैच मेट्रोफिट जिम बनाम जेएस किंग्स के मध्य खेला जायेगा.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!