खंभे पर चढ़कर अधेड़ ने किया ड्रामा,सीढ़ी और डोर की मदद से उतारा गया नीचे

धमतरी। शहर में बुधवार को एक व्यक्ति का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।करीब 1 घंटे से हाई वोल्टेज बिजली खंभे पर चढ़कर वह ड्रामा करता रहा। आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दी।
पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र में सिहावा रोड के शांति कॉलोनी चौक का है,जहां पर दोपहर करीब 3:30 बजे एक अधेड़ व्यक्ति आया और अचानक बिजली खंभे पर चढ़ गया।लोगों ने उसे उतरने कहा और व्यक्ति चढ़ता ही गया। मौके पर चौतरफ़ा रोड होने से की वजह से भीड़ जमा हो गई और जाम की भी स्थिति बन गई।बताया जा रहा है कि व्यक्ति महासमुंद का रहने वाला है और पारिवारिक विवाद के चलते परेशान है। हाई टेंशन बिजली पोल में चढ़ने वाला व्यक्ति की पहचान अशोक कुमार कौशिक पिता बोधन लाल 53 वर्ष महासमुंद के ग्राम मोगरा के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शी व स्थानीय निर्मल बरडिया ने बताया कि यह व्यक्ति करीब 1 घंटे से बिजली खंभे पर चढ़कर ड्रामा कर रहा था। शायद शराब पीया हुआ था।तत्काल बिजली विभाग को फोन लगाकर बिजली बंद करने कहा और पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। 1 घंटे से चढ़े व्यक्ति ड्रामा करता रहा । यह भी बताया कि समय पर व्यक्ति को नीचे नहीं उतारा जाता या बिजली चालू रहता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। लेकिन व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतरकर अस्पताल भेजा गया जिसके लिए बिजली विभाग पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम बधाई के पात्र है।
फायरमैन अरुण यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कोई व्यक्ति खंबे पर चढ़ गया है।मौके पर टीम पहुंची।सीढ़ी और डोर के सहारे बांधकर नीचे उतार कर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस उस व्यक्ति को अस्पताल लेकर गई है,और पूछताछ कर रही है।व्यक्ति बार-बार कह रहा था कि वह परेशान है।
