Uncategorized

रत्नाबांधा चौक, धमतरी में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को किया गया जागरूक


धमतरी। लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशानुसार रत्नाबांधा चौक, धमतरी में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी एवं एक्जेक्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के लिए जागरूक किया गया। सदस्यों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण यातायात नियमों की अनदेखी और लापरवाही है। यदि प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करे, तो अनेक दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सकता है। इस अवसर पर शिवा प्रधान, आकाश गिरी गोस्वामी, गणेश साहू, खिलेश्वर साहू, मोहनी साहू, शमीना अंजुम, भारती साहू, भावना मरकाम, कनक शाह, मंजू टेमरे, पूजा यादव, भारती सोनी, रूबी कुर्रे, हिमानी वर्मा एवं रेखा फुटान सहित कुल 15 सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। संस्था के सदस्यों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!