Uncategorized
रायपुर जिला महिला मोर्चा की हुई परिचयात्मक बैठक, जिला प्रभारी डॉ बिथिका बिश्वास हुई शामिल

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रायपुर की जिला परिचयात्मक बैठक हुई जिसमें महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी सुभाष तिवारी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी, जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर संभाग प्रभारी श्रीमती हेमलता चन्द्राकार, जिला प्रभारी डॉ बिथिका बिश्वास जिला अध्यक्ष कृतिका जैन की उपस्थिति में जिला पदाधिकारी एवं मण्डल अध्यक्ष महामंत्री सम्मिलित हुई। महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी सुभाष तिवारी द्वारा जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों की परिचय आत्मक बैठक ली गई। संगठन की मजबूती की चर्चा हुई। इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी सुभाष तिवारी का सम्मान भी किया गया।