Uncategorized

नेमीचंद बैस बने कुरूद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जोन अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का मनोनयन


कुरुद। कुरूद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुरूद जोन के मेडिकल व्यवसाय से जुड़े सदस्यों एवं मेडिकल संचालकों की उपस्थिति में संगठन की मजबूती, एकता और व्यापारियों के हितों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं धमतरी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य नीरज नाहर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके पश्चात धमतरी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य भी बैठक में शामिल हुए। इनमें संरक्षक तेजपाल कोचर, संयोजक मनीष नाहर, सचिव राकेश साहू एवं कोषाध्यक्ष दिनेश डे की उपस्थिति रही। साथ ही कुरूद ब्लॉक के मेडिकल दुकान संचालक एवं कुरूद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सदस्य भी उपस्थित रहे। बैठक में सभी सदस्यों की सहमति एवं आपसी विचार-विमर्श के पश्चात विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।

इस दौरान नेमीचंद बैस को कुरूद जोन अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। मनोनीत पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सूची में जिला उपाध्यक्ष संतोष साहू, संरक्षक हेमंत गिरी गोस्वामी, संयोजक, राजेश साहू , जोन अध्यक्ष नेमीचंद बैस, जोन उपाध्यक्ष लालचंद बजाज, सचिव युगल किशोर चंद्राकर, कोषाध्यक्ष रमेश भतपेहरी , कार्यकारिणी सदस्य में पंकज चंद्राकर, अंकित साहू , विनय साहू शामिल है। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!