Uncategorized

अज्ञात लोगो द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय हंकारा में लगाईं गई आग

ग्राम पंचायत कार्यालय हंकारा में अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाने का मामला सामने आया है, इस आगजनी में पंचायत भवन में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गया, वही ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा इसकी शिकायत कुरुद थाने में की गई है, बताया जा रहा है कि 23-24 जून की मध्य रात अज्ञात लोगों के द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय में रखे तीन अलमारी और एक कंप्यूटर में आग लगा दी गई, सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद सरपंच को इसकी सूचना दी गई, मौके पर जाकर देखा गया तो अलमारी में रखें फाइलें जल गई थी, इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई, वही पंचायत कार्यालय में आग किस मकसद से लगाई गई है ये जांच का विषय है, फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!