ओबीसी छात्र-युवा परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न, छात्र हित में हुई चर्चा

धमतरी। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ प्रदेश अध्यक्ष दानेश (दानू) चंद्राकर के दिशा-निर्देश पर ओबीसी छात्र-युवा परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। ओबीसी संयोजन समिति के संस्थापक अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू तथा प्रदेश कार्यसमिति के अध्यक्ष टिकेश्वर साहू ने उपस्थित छात्र-युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में प्रत्येक जिले में शासकीय ओबीसी हॉस्टल की व्यवस्था करने तथा छात्राओं के हित में उनमें संपूर्ण सुविधाएँ उपलब्ध कराने की माँग को लेकर छत्तीसगढ़ शासन को निकट भविष्य में ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। युवा छात्राओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। ओबीसी छात्र-युवा परिषद के प्रदेश संयोजक विकास साहू ने प्रदेश के सभी जिलों में छात्र विंग गठित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में अमित पटेल, विकास साहू, विकास बरेठ, टीमन यादव, भावेश सिन्हा, मयंक चौधरी, लोकेश धीवर, लोमेश सेठिया, तेजराम निषाद, वेदप्रकाश नागेश सहित अन्य छात्र-युवा उपस्थित रहे।
