Uncategorized

राज्य स्तरीय धन्वंतरी प्रतिष्ठा सम्मान से सम्मानित डॉ. दिनेश नाग को महापौर रामू रोहरा ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

धीवर समाज के पदाधिकारियों के साथ निगम कार्यालय पहुंचे डॉ. दिनेश नाग, महापौर ने उपलब्धि पर जताया हर्ष

धमतरी- आयुर्वेदिक चिकित्सा शिक्षा एवं शोध-अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. दिनेश नाग को राज्य स्तरीय धन्वंतरी प्रतिष्ठा सम्मान से सम्मानित किए जाने पर नगर निगम धमतरी के महापौर जगदीश ‘रामू’ रोहरा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. दिनेश नाग धीवर समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने महापौर रामू रोहरा से सौजन्य मुलाकात की। महापौर ने डॉ. नाग को सम्मान प्राप्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है। यह सम्मान उनके वर्षों के परिश्रम, समर्पण और सेवाभाव का प्रतिफल है। उनकी यह उपलब्धि धमतरी जिले एवं पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है।
महापौर ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को शिक्षा, चिकित्सा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
इस दौरान परमेश्वर फूटान (संरक्षक, छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा), नर्मदा प्रसाद जगबेडहा (अध्यक्ष), सोहन धीवर (सचिव), सोनू नाग (कोषाध्यक्ष), कृष्णा चंपालाल हिरवानी (प्रदेश संयोजक, मत्स्य पालन प्रकल्प, किसान मोर्चा), प्रमोद हिरवानी सहित धीवर समाज के अन्य पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!