छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस पर पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने दी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं
कहा,प्रदेश के किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और आदिवासी समाज का योगदान छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण है

धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर धमतरी के पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली परंपराओं, प्राकृतिक संपदा और मेहनतकश जनता के लिए देशभर में विशेष पहचान रखता है।
इंदर चोपड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण लंबे संघर्ष, जनभावनाओं और लोगों के सपनों का परिणाम है। राज्य स्थापना के बाद से प्रदेश ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। यहां की माटी, संस्कृति, तीज-त्योहार, लोककला और आपसी भाईचारा हमारी सबसे बड़ी पहचान है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और आदिवासी समाज का योगदान छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण है। हम सभी को मिलकर प्रदेश की एकता, सामाजिक सद्भाव और विकास की परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए।
पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने कामना की कि छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और प्रदेश का प्रत्येक नागरिक सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के साथ जीवन व्यतीत करे। उन्होंने पुनः प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
