जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने राज्य के 26वें स्थापना दिवस पर दी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं
कहा,छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली परंपराओं, प्राकृतिक संपदा और मेहनतकश जनता के कारण देश में विशिष्ट पहचान रखता है

धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर धमतरी जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने प्रदेश के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली परंपराओं, प्राकृतिक संपदा और मेहनतकश जनता के कारण देश में विशिष्ट पहचान रखता है। राज्य निर्माण के पीछे प्रदेशवासियों का वर्षों का संघर्ष, त्याग और एक विकसित छत्तीसगढ़ का सपना जुड़ा हुआ है।
अरुण सार्वा ने कहा कि प्रदेश के विकास में किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। छत्तीसगढ़ की पहचान यहां की लोकसंस्कृति, परंपराओं, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता से है। हम सभी का दायित्व है कि प्रदेश की एकता और अखंडता को बनाए रखते हुए विकास की गति को निरंतर आगे बढ़ाएं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को समृद्ध, खुशहाल और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए, ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कामना की कि छत्तीसगढ़ निरंतर उन्नति और प्रगति के नए आयाम स्थापित करे तथा प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को राज्य के 26वें स्थापना दिवस की पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
