Uncategorized

तेज बारिश के बाद भी कांग्रेसियों का उत्साह नहीं हुआ कम, बेरिकेट्स फांदकर पहुंचे निगम गेट तक, किया जमकर किया विरोध

भ्रष्टाचार-कमीशनखोरी और बदहाली के खिलाफ कांग्रेस पार्षद दल द्वारा किया गया निगम का घेराव


धमतरी। नगर निगम के डेढ़ वर्षों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार ,कमीशन खोरी और बदहाली के आरोप लगाकार निगम कांग्रेस पार्षद दल द्वारा आज निगम घेराव का आव्हान किया गया। जिसमें कांग्रेसी सफल भी हुए।
ज्ञात हो कि आज सुबह से बारिश का दौर जारी रहा। कांग्रेसी घड़ी चौक से बरसते पानी के बीच पद यात्रा करते हुए रैली के रुप में निगम कार्यालय के समीप पहुंचे जहां पुलिस द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से निगम के सभी पहुंच मार्ग पर बेरिकेट्स लगा दिया गया। कांग्रेसी जैन मंदिर इतवारी बाजार की ओर से निगम घेराव करने पहुंचे। लेकिन बेरिकेट्स व पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान जमकर नारे बाजी की गई और कुछ ही दे में कांग्रेसियों का उत्साह चरम पर पहुंच गया और वे बेरिकेट्स फांद कर निगम गेट तक पहुंच गया। निगम के गेट पर धरने पर बैठ गये और महापौर व भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी करने लगे। निगम आयुक्त अरुण कुमार वर्मा ने बाहर आकर कांग्रेसियों से चर्चा करने का प्रयास किया।
तारिणी चन्द्राकर सहित कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि इस कार्यकाल में जनता के पैसों का खुलेआम दुरुपयोग कर रिक्शा खरीदी घोटाला , बेलिंग मशीन घोटाला, टिप्पर झ्रचैन माउंटेन घोटाला ,डीजल घोटाला हुए है । पट्टा विहीन परिवारों को पट्टा प्रदान कर आवास योजना का लाभ देंने का चुनावी वादा कर ये निगम की सत्ता में काबिज हुए है किंतु आज डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद न पट्टा मिला न आवास योजना का लाभ मिल पा रहा है । पी.एम आवास के रुके किस्त के लिए हितग्राहियों को 6 माह तक भटकना पड़ रहा है । वृद्धा-विधवा पेंशन के हितग्राहियों को कभी के वाय सी के नाम से तो कभी आधार कार्ड,बैंक पास बुक अपडेट के नाम से घुमाया जा रहा है ।इन डेढ़ वर्षों में वार्डो के विकास कार्य रुक गए कोई भी विकास नहीं किया जा रहा है । हाल ये है कि निगम दो टाइम का साफ पानी भी नहीं दे पा रहा है आये दिन पानी की समस्या बनी रहती जिसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है । शहर की सड़के बदहाल है आम जनता का चलना दुभर हो गया है स्थिति इतनी गंभीर है कि ये निगम कार्यालय के सामने की सड़क नहीं बना पा रहे है अंबेडकर चौक से टिकरापारा रोड नेशनल हाईवे 30 की लाइटे बंद है वार्डो की स्ट्रीट लाईंटे का क्या हाल होगा शीतलापारा वार्ड में पिछले एक महीने से लाइट बंद है जिसका सुधार अब तक नहीं हो पा रहा है । ये निगम जनता को मूलभूत सुविधा नहीं दे पा रही है। निगम घेराव के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद लोहाना पूर्व महापौर विजय देवागन, आनंद पवार, कविता योगेश बाबर, आकाश गोलछा, गौतम वाधवान, योगेश शर्मा, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उप नेता प्रतिपक्ष सत्येंद्र (विशु) देवांगन, पार्षद योगेश लाल,पूर्णिमा गजानंद रजक, राजेश पाण्डेय, सूरज गहरवाल,सुमन सोमेश मेश्राम,उमा भागी ध्रुव, राजा देवांगन, सलीम रोकडिय़ा, यश राजपुत, प्रवीण साहू, शैलेन्द्र देवान, चंदन रजक, गीतराम सिन्हा, राकेश मौर्य, अजय वर्मा, आशुतोष खरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!